Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

चोरी की बिजली काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों से मारपीटः धौलाना में फर्जी कागजात से लिया कनेक्शन, जान से मारने की धमकी

चोरी की बिजली काटने पहुंचे विद्युत कर्मियों से मारपीटः धौलाना में फर्जी कागजात से लिया कनेक्शन, जान से मारने की धमकी*
      


हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नलकूप चलाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पहुंचे बिजली कर्मियों को आरोपी ने अपने साथियों के साथ पीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

*फर्जी कागजात से लिया कनेक्शन*

गांव सिखेड़ा में आरोपी ने चारागाह की सरकारी जमीन पर नलकूप लगाया और फर्जी दस्तावेजों के जरिए विद्युत कनेक्शन भी ले लिया। जांच के बाद बिजली विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया। बावजूद इसके, आरोपी चोरी से तार जोड़कर नलकूप चला रहा था।

*कर्मियों पर किया हमला*

शिकायत मिलने पर बिजली कर्मी विनेश और रोहित कनेक्शन काटने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

पिलखुवा एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग*

गांव के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की ऐसी हरकतों से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। पुलिस और विद्युत विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।।
                             आपका अपना
                   पंडित मुरली धर शर्मा पत्रकार
              प्रदेश उपाध्यक्ष वॉइस ऑफ मीडिया 
                 मोबाइल 9 5 5 7 9 9 9 5 5 4

Post a Comment

0 Comments